हलिया के हथेड़ा विरसा मुंडा मुंडा प्रांगण में विधायक रिंकी कोल करती पौधारोपण, संवाद
हलिया। विकासखंड के हथेड़ा गांव के बिरसा मुंडा मैदान में बुधवार को ''एक पेड़ मां के नाम'' पौधरोपण अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। छानबे की अपना दल विधायक रिंकी कोल, एसडीएम अजीत कुमार और बीडीओ विमल प्रकाश पाण्डेय ने आम, पीपल, बरगद, सीताफल और महुआ के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान 51 पौधे लगाए गए। विधायक रिंकी कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से संचालित ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और देखभाल का आह्वान किया। बीडीओ विमल प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पंचायत सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, रोजगार सेवक तुलसी दास पाल, जनार्दन कोल, शशिकांत पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।