मिर्जापुर। कीटनाशक की बिक्री में किसी प्रकार की धांधली हुई तो संबंधित दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई होगी। ये बातें सोमवार को नगर के डंकीनगंज, महुवरिया व पेहटी चौराहा स्थित उर्वरक व कीटनाशक की बिक्री करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कृषि रक्षा अधिकारी जीतलाल गुप्ता ने कही।
कृषि रक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर समेत बिक्री होने वाले कीटनाशकों की जांच की। दुकानदारों से निर्धारित दर पर इसे उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों को कैशमेमो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजगढ़, क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने छह से ज्यादा निजी दुकानों पर छापा मारा। जहां यूरिया खाद नहीं थी। दुकानदारों से कहा कि अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री हुई तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने राजगढ़ क्षेत्र के ददरा, भावा, इमलिया, बघौड़ा, राजगढ़, निहार आदि क्षेत्रों में खाद की निजी दुकानों पर छापामारा