फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पुरोधाओं की स्मृति में हो कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाघाट स्थित साहित्य संत धाम में शुक्रवार को मौजी जियरा एसोसिएशन के तत्वाधान में पांडेय बेचन शर्मा उग्र की जयंती एवं मास्टर चुनरी लाल की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कहा गया कि इन पुरोधाओं की स्मृति में कार्यक्रम होना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने पांडेय बेचन शर्मा उग्र, मास्टर चुनारी लाल व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसोसिएशन की ओर से पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने मुख्य अतिथि को बुके व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। गोष्ठी की शुरुआत वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश्वर कमल की वाणी वंदना से हुई। इसके बाद डॉ कृष्णा प्रसाद राही ने सुनाया, प्यार की राह में कट गया आदमी, धर्म के नाम पर अब बंट गया आदमी। सूर्यप्रकाश मिश्र ने सुनाया, मस्ती खुली हवाओं में जिंदा दिली का घर, कहते जिसे बनारस हसता हुआ शहर। कवयित्री करुणा सिंह ने राष्ट्र को समर्पित अपनी रचना, आइये देश की वंदना कीजिए देश उत्थान की कामना कीजिए, कोई संकट अगर देश पर आ पड़े, एकजुट होइये सामना कीजिए सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा अमित आनंद, शीतला प्रसाद गौरव, राजकुमार राजन, राकेश कुमार, डीके अजूबा, अफसर अली आदि कवियों ने भी अपनी रचनाओं को सुनाया। जिसकी श्रोताओं ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान ही मुख्य अतिथि ने कहा कि धन्य है यह नगरी जहां पर उग्र और चुनारी लाल जैसे साहित्यकार, कलमकारों ने जन्म लिया है। मंडलायुक्त ने कहा कि इन साहित्य पुरोधाओं को आने वाली पीढी भूल न जाय इसके लिए समय समय इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक कुशवाहा दीप मौर्य, अध्यक्ष मेजर कृपाशंकर सिंह, इ. सभाजीत सिंह, जेएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अखिलेश सिंह, डॉ सत्यवान श्रीवास्तव, दिनेश सिंह सभासद राजेश कुमार राजू, सूर्यबली यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, मुनीब चौहान आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें