फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में सुनी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को भरूहना स्थित कार्यालय पर पार्टी संगठन की समीक्षा की तथा जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुना। पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर अपना दल एस का सिपाही मजबूती से खड़ा रहे। इसके लिए यथा शीघ्र बूथ समितियों को सक्रिय करें। केंद्रीय मंत्री रविवार-सोमवार की देर रात मिर्जापुर पहुंची थीं।
विज्ञापन

जनता दरबार में जिले के हर इलाके से लोग अपनी समस्याओं को लेकर आये थे। इनमें जमीन की किराएदारी समस्या, सार्वजनिक रास्ता, सार्वजनिक धर्मशाला,धान सिचाई, जमीन विवाद के मामले ज्यादा आये। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ पटेल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता मंच रमेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच रामवृक्ष बिंद, प्रदेश सचिव किसान मंच वंश बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव आनंद सिंह, प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र प्रधान, प्रदेश सचिव व्यापार मंच दुखहरन प्रधान, प्रदेश सचिव पंचायत मंच गोवर्धन सिंह पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें