देहात कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण का आरोपी पादरी संजय कुमार। स्रोत- पुलिस
- फोटो : अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में बैठक करतीं राज्यपाल
मिर्जापुर। खरहरा गांव में स्थित चर्च में धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने लेढ़ू गांव में स्थित चर्च के पादरी संजय कुमार निवासी पिपरी डोहरी थाना घोरावल जिला सोनभद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक 300 लाेगों का धर्मांतरण करा चुका है। पांच दिन पहले पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में एक पादरी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
कुरकुठिया गांव निवासी आनंद दूबे ने 14 दिसंबर को तहरीर देकर धर्म विशेष का प्रचार करने के बहाने गांव के लोगों को रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने 11 लाेगों पर प्राथमिकी की थी। मामले में पुलिस ने पादरी सहित 11 लाेगों को जेल भेजा था। फंडिंग की जांच करने के लिए तीन टीमें लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि लेढू चर्च के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।