राजगढ़(मिर्जापुर)। मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा बाजार के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग के किनारे आलू लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक-खलासी बाल-बाल बच गए। बुधवार की रात कानपुर से आलू लादकर छत्तीसगढ़ जा रहा ट्रक जैसे ही ददरा बाजार के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
ट्रक पलटने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ट्रक के अंदर फंसे चालाक शहाबुद्दीन (45) निवासी भांवा को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। ट्रक में सवार चालक व खलासी दोनों बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। चालक ने व्यापारी को फोन से सूचना दिया।