फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाईटेक होगी पुलिस, 73 स्थानों पर 292 कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आपराधिक घटनाओं की जानकारी के लिए पुलिस हर थाने में लोगों के सहयोग से सैकड़ों कैमरे लगवा रही चुकी है, परंतु अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन अब सेफ सिटी योजना के तहत हाईटेक कैमरे लगवाने जा रहा है। इन कैमरों से निगरानी के लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था रहेगी। जहां कैमरों से निगरानी के साथ ही वहां वायरलेस सेट और 112-पीआरवी का भी कंट्रोल रहेगा। इससे अपराध होने पर तुरंत स्थानीय थाने और 112-पीआरवी को निर्देश दिए जा सकेंगे। इससे अपराधी जिले के बाहर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

सितंबर माह में कैश वैन लूट कांड में बाइक सवार बदमाश बड़े ही आराम से पुलिस को चकमा देकर जिले से बाहर फरार हो गए थे। बदमाशों ने ऐसे रास्तों को चुना था, जिससे वे कैमरे की नजर में कम आएं। पुलिस ने नगर के सैकड़ों निजी कैमरों के फुटेज तलाशे तो बदमाशों के कुछ फुटेज मिले। साथ ही जब बदमाश भागे तो पुलिस ने जिले को सील करने में भी देरी की। इसके चलते बदमाश जिले के बाहर चले गए। इससे सबक लेते हुए अब पुलिस प्रमुख स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगवाने के साथ केंद्रीय कंट्रोल रूम की स्थापना करने जा रही है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि जिले के 18 थाना क्षेत्रों में 73 ऐसे स्थान चयनित किए गए हैं, जो जिले के प्रमुख स्थान हैं। एक तरह से ये जिले के बाहर निकलने वाले रास्ताें के साथ प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है। एक स्थान पर चार हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया जाएगा। बड़ी स्क्रीन पर सभी कैमरों से लगातार निगरानी की जाती रहेगी। यहां इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम रहेगा। जिसमें कैमरे से निगरानी के साथ ही वहां पर 112-पीआरवी और वायरलेस सेट का कंट्रोल रूम रहेगा। जैसे ही कैमरे में कोई घटना नजर आएगी, कंट्रोल रूम से ही वायरलेस सेट के जरिये नजदीकी थाने की पुलिस और 112-पीआरवी को निर्देशित कर दिया जाएगा। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिसकर्मी मोबाइल से फोटो खींचकर चालान करते हैं, परंतु जो कैमरे लगाए जाएंगे, उससे कंट्रोल से ही यातायात नियमों का उल्लंघन करे वालों का चालान हो जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। जिले में 10 जुलाई से ऑपरेशन दृष्टि चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले भर में लोगों के सहयोग से पुलिस चिह्नित स्थानों पर कैमरे लगवा रही है। जिले में 6862 कैमरे लगाए जा चुके हैं। ऑपरेशन दृष्टि के तहत तो कैमरे लगवाए ही गए हैं, अब पुलिस विभाग 18 थानों के 73 चिह्नित स्थानों पर 292 हाईटेक कैमरे लगवाएगा। इसका केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम बनेगा। जहां से कैमरों के माध्यम से निगरानी के साथ वायरलेस सेट और 112-पीआरवी का कंट्रोल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें