फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुष्कर्म के आरोपी ओझा सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म के आरोपी ओझा सहित दो लोगों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ओझा पर बीते सात दिसंबर को छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला द्वारा न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी ओझा कल्लू पासी व झुरई उर्फ राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि महिला द्वारा न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर छेड़खानी के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें