फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नाबालिग की पुलिस चौकी में पिटाई मामले में चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा इससे पहले डंकीनगंज चौकी से लाइन हाजिर हो चुके हैं
विज्ञापन



मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा मंदिर के पास दुकान पर पंखा लगाकर बैठे किशोर को अष्टभुजा चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा व सिपाही धर्मेंद्र पाल की पिटाई किए जाने के मामले में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने निलंबित कर दिया। सुनील मिश्रा इससे पहले डंकीनगंज चौकी से लाइन हाजिर हो चुके हैं।
क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा निवासी अंकित कुमार (17) ने बताया कि उसकी अष्टभुजा मंदिर के पास चूड़ी-कंगन की दुकान है। 25 मार्च की दोपहर 12 बजे अष्टभुजा चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा व सिपाही धर्मेंद्र पाल वहां आए। बोले यहां पंखा क्यों लगाए हो। बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए हैं। इस बात पर दोनों उसे गाली देने लगे। गाली देने का कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से मारा-पीटा गया। इसके बाद उसे जबरदस्ती अष्टभुजा चौकी ले जाकर पिटाई की। धमकी दिया कि इस घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे बिजली का करंट दिया जाएगा। 24 घंटे बाद 26 मार्च को दोपहर अंकित को छोड़ दिया गया। उसका मोबाइल फोन और मेले में कमाई का 26 हजार रुपये ले लिए। मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से किया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ सिटी विवेक जावला को सौंपा। जांच रिपोर्ट के बाद दोनों पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
दुकान के पास पंखा लगाने का मामला था। नाबालिग ने पिटाई करने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच सीओ सिटी से कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद चौकी प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें