फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित इलाकों को पुलिस ने खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर रविवार को एएसपी महेश सिंह अत्री के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कांबिंग किया। नक्सल प्रभावित इलाकों में इस दौरान पुलिस व पीएसी के जवानों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

नक्सल मूवमेंट को लेकर शासन द्वारा जंगलों में कांबिंग के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। रविवार को एएसपी महेश सिंह अत्री के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ थाना क्षेत्र के हिनौता, लतीफपुर, खोराडीह, सारादह, छातों, सहित अन्य नक्सल प्रभावित बार्डर इलाकों में सघन कांबिंग किया। एएसपी ने नक्सल प्रभावित सोनभद्र की सीमा से सटे गांवों को खंगाला। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओ को सुनकर उनके निस्तारण का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा से ग्रामीणों को भटकने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीण को कोई समस्या हो तो तत्काल वह पुलिस को सूचित करें, ग्रामीणों की पूरी सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस की है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि नक्सल गतिविधियां पनपने नहीं पाए इसके लिए शासन ने नक्सल प्रभावित इलाकों को गंभीरता से लिया है। पुलिस को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता और चौकसी बरतने का कड़ा निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें