फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: स्कूल के गेट पर बच्चों को बैठाकर धरना- प्रदर्शन करना पड़ा भारी, सपा नेता समेत सात पर एफआईआर

Tue, 08 Sep 2026 03:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में स्कूल के गेट पर बच्चों को बैठाकर धरना प्रदर्शन करने के मामले में सपा नेता समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिक्षक ने सरकारी काम में बाधा डालने और रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
स्कूल के गेट पर धरना देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली  क्षेत्र के चेईराम स्थित कंपोजिट विद्यालय के गेट के सामने बच्चों को बैठाकर धरना-प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सपा नेता रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। विद्यालय के सहायक अध्यापक संजय कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सहायक अध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर को वह सुबह करीब 7:40 बजे विद्यालय पहुंचे तो स्कूल गेट के सामने जाने वाले रास्ते को लेकर कुछ ग्रामीण और अभिभावक बच्चों को आगे कर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उनके पहुंचने तक विद्यालय का अन्य स्टाफ भी आ गया था।

तहरीर में कौशिक कन्नौजिया, रामनरेश यादव, शंकर, लालबहादुर और आरती समेत अन्य ग्रामीणों के धरने में शामिल हुए। आरोप है कि किसी ग्रामीण के फोन करने पर सपा नेता रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्चों को बुलाकर स्कूल गेट के बाहर बैठाया गया और ग्रामीणों, सपा नेता व उनके समर्थकों की ओर से नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


इसके बाद मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को फोन पर दी गई। इसके बाद बीडीओ सिटी, नायब तहसीलदार सदर, खंड शिक्षा अधिकारी सिटी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समझाया-बुझाया, जिसके बाद लिखित सहमति के आधार पर धरना समाप्त कराया गया।

शिक्षक ने आरोप लगाया कि धरना-प्रदर्शन के कारण आम लोगों का रास्ता अवरुद्ध हुआ और विद्यालय के शिक्षकों को स्कूल में जाने से रोका गया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने प्रदर्शन को सपा नेताओं द्वारा कराया जाना बताते प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों और सपा नेता के एक समर्थक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें