फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी का दुस्साहस: पुलिस कस्टडी में ट्रेन से कूदकर भागा आरोपी, उप निरीक्षक सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 08 Sep 2026 11:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

सूरत से लौटते समय आगरा में पुलिस कस्टडी से एक आरोपी भाग गया। मामले में उप निरीक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
police - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में पड़री थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी को लेकर फरार आरोपी युवक की तलाश में गुजरात के सूरत पहुंची पुलिस किशोरी और आरोपी के साथ आ रही थी। शनिवार रात सूरत से मधुबनी एक्सप्रेस से लौटते समय आगरा के पास आरोपी पुलिस कस्टडी से ट्रेन से कूद कर भाग गया।
विज्ञापन


इस मामले में आगरा में आरोपी सूरज पांडेय, उप निरीक्षक विजय शंकर यादव, कांस्टेबल नीरज कुमार व महिला कांस्टेबल गीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सदर जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र से एक महीने पहले एक युवक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला कर भगा ले गया था।

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई: फर्जी मदरसा चलाकर सरकारी अनुदान हड़पने के आरोप में प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही थी। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक किशोरी के साथ गुजरात के सूरत शहर में है। तीन सितंबर को उप निरीक्षक विजय शंकर यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल नीरज और महिला कांस्टेबल गीता के साथ टीम गुजरात रवाना हुई।
विज्ञापन


पुलिस टीम शनिवार को आरोपी युवक और किशोरी को लेकर लौट मधुबनी एक्सप्रेस से लौट रहे थे। शनिवार रात को आगरा में युवक मधुबनी एक्सप्रेस से कूद कर भाग गया। चारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें