रैकरी के एक झोलाछाप डाक्टर की लापरवाही के चलते अधेड़ की मौत होने का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने रविवार को आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी डाक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बता दें कि मड़िहान के रैकरी गांव निवासी निवासी नंदलाल 30 वर्ष के पेट में दर्द होने पर उसे मड़िहान बाजार स्थित एक झोलाछाप डाक्टर के यहां इलाज के लिए ले जाया गया। आरोप हैं कि वहां डाक्टर ने मरीज को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे जंगली की मौत हो गई।
मामले से पुलिस को अवगत कराने पर भी पुलिस नहीं पहुंची तो परिवार के लोग नाराज हो गए और शव थाने के बाहर रख कर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आक्रोश देख पुलिस ने आरोपी डाक्टर के विरुद्घ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।