प्रदेशीय ताइक्वांडो में पदक के साथ मिर्जापुर मंडल के खिलाड़ी।-सोशल मीडिया।
- फोटो : 1
गोरखपुर के मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवा में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल ने चार स्वर्ण और आठ रजत पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता मृत्युंजय, आदित्य, सृष्टि गुप्ता और सविधा श्रीमाली ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज विंध्याचल के मृत्युंजय ने अंडर-19 में लगातार तीसरी बार स्वर्ण जीतकर हैट्रिक लगाई है। इसी विद्यालय के आदित्य ने अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता है। आर्य इंटर कॉलेज की सृष्टि गुप्ता और सविधा श्रीमाली ने भी लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक हासिल किए।