फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. श्यामा प्रसादा मुखर्जी की जयंती पर किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र व प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पं. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में पौधरोपण के विशेष अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ने अपने ग्रामसभा शाहपुर चौसा स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पौधरोपण के विशेष अभियान के तहत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे अनिवार्य रूप से लगाएंगे। सात से10 जुलाई तक पौधरोपण कार्यक्रम चलेगा। इसमें विद्यालय, कोचिंग, एनजीओ, धार्मिक स्थल एवं अन्य को प्रेरित कर उनसे भी पौधरोपण करवाना है। भाजपा जिला महामंत्री रवि पांडेय, जिलामंत्री प्रमोद सिंह व नितिन गुप्ता, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमशीला सिंह, रेखा सिंह, अलकरमा अंजुम, जिला कार्यसमिति सदस्य ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश कुमार सिंह, प्रथम कुमार सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, अखिलेश सिंह, आईटी विभाग से अमित कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें