फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक मनाने आए महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढमफाल पर्यटन स्थल पर रविवार को घूमने आई महिला के साथ शोहदों ने छिंटाकसी किया। पति ने उसका विरोध किया तो शोहदों ने उसकी पिटाई कर दिया। बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोगों से भी शोहदों ने मारपीट किया। इसकी सूचना 112 को दी गई। घंटे भर बाद पीआरवी के पहुंचने पर शोहदे भाग गए थे। सूचना पर बरकछा के सिपाही पहुंचकर सुलह का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

वाराणसी से दंपती विंढमफाल घुमने आए थे। महिलाएं फाल में स्नान कर रही थी तो कुछ शोहदे उनके ऊपर फब्तियां कसने लगे। महिला के पति ने विरोध किया तो शोहदो ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई होता देख स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो उनसे भी मारपीट होने लगी। सूचना पर पीआरवी पहुंची तो शोहदे भाग गए थे। घायल युवक निजी अस्पताल में उपचार कराया। बरकछा पुलिस शोहदों पर कार्रवाई करने के बजाए उल्टा दंपती को मामले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाने लगी। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें