फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लटकते हाईटेंशन तार के कारण करंट की चपेट में आने से पिकअप चालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरा बरहो पुल के पास बृहस्पतिवार की सुबह नीचे लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तार की करटं की चपेट में आने से एक पिकअप चालक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरा बरहो मड़ईपुर निवासी रामबली यादव (40) बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पिकअप लेकर मिर्जापुर जाने के लिए निकले थे। पुल के पास गाड़ी की सफाई करते समय वह ऊपर से गुजर रहे लटकते हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए और करंट लगते ही जोरदार धमाका हुआ। करंट की चपेट में आने से रामबली गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर गिर गए। उन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि करंट से एक युवक के झुलसने की सूचना मिली है। परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें