फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सपा कार्यलय लोहिया ट्रस्ट में अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि मनाते सपा नेता। स्रोत- सपा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पार्टी के प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्य ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक साधारण पाटिल परिवार में जन्मीं महारानी अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव की अनन्य भक्त और धर्मनिष्ठ महिला थीं। उन्होंने मालवा साम्राज्य पर 28 वर्षों तक कुशलतापूर्वक शासन किया। न्यायप्रियता और जनकल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें लोकमाता के रूप में ख्याति मिली। उनके शासनकाल में प्रजा सुखी और समृद्ध थी।
विज्ञापन

मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवा लाल प्रजापति ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम, अयोध्या और मथुरा समेत देशभर के अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार और निर्माण कराया। उन्होंने आम जनता की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में धर्मशालाएं, प्याऊ, कुएं और तालाब भी बनवाए। उनके द्वारा स्थापित जनसेवा की व्यवस्थाएं गरीब, असहाय और विधवाओं के लिए विशेष रूप से सहायक रहीं। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, राजेश भारती, झल्लू यादव, सलीम बादशाह, आकाश यादव, अभय यादव, प्रिंस राव और राजकुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें