फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आज से होगा शारीरिक दक्षता परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी में 10 फरवरी से आरक्षी पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण की तैयारियों की समीक्षा रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने की। पीएसी सेनानायक विकास कुमार वैद्य के साथ बैठक में परीक्षा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बताया कि जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के बाद पिछले माह में सभी को कागजात और जरुरी दस्तावेज की जांच की गई। इसमें कमियां मिलने पर अनफिट घोषित किया गया। अब शारीरिक दक्षता का परीक्षण होना है। शारीरिक दक्षता परीक्षण पीएसी परिसर में होगा। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि 10 फरवरी से पीएसी परिसर में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। पहले दिन 550 और दूसरे दिन 1050 अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। इस दौरान एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ चुनार मंजरी राव मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें