फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाटर पार्क में नहाने के दौरान शख्स डूबा, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर, हालत गंभीर

Fri, 26 May 2023 07:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

लतीफपुर स्थित वाटर पार्क में गुरुवार को सोनभद्र के मारकुंडी गांव से चार साथी पिकनिक मनाने के लिए आए थे। स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान मारकुंडी गांव निवासी मोहम्मद अफजल (40) डूबने लगे। अफजल को डूबते देख साथियों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला।
विज्ञापन
डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौरा वाटर पार्क स्थित स्विमिंग पूल में गुरुवार की शाम नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया। मौके पर मौजूद साथियों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। तब तक वह अचेत हो गया था। साथी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहां उस व्यक्ति की गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भदोही में डूबे किशोर का शव डंगहर गंगा घाट पर मिला
विज्ञापन


लतीफपुर स्थित वाटर पार्क में बृहस्पतिवार को सोनभद्र के मारकुंडी गांव से चार साथी पिकनिक मनाने के लिए आए थे। स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान मारकुंडी गांव निवासी मोहम्मद अफजल (40) डूबने लगे। अफजल को डूबते देख साथियों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला। वहीं मौजूद कुछ अन्य पर्यटकों ने बताया कि पानी में नहाने के बाद अचानक वह धूप में बैठ गया। तेज धूप के चलते बेहोशी की हालत में वह पानी में गिर गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और डूबने लगा। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। डूबे व्यक्ति के साथियों ने बताया कि उसे पेट के बल लिटा कर काफी मात्रा पानी में पानी शरीर से बाहर निकाला गया है। इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें