फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी दूर कर रोस्टर से करें विद्युत आपूर्ति : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। बैठक में विद्युत निगम के मंडल स्तरीय अधिकारियों के अलावा मिर्जापुर के अधिकारी तो मौजूद रहे, लेकिन सोनभद्र व भदोही के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जरूरी बातें हुईं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के साथ ही गड़बड़ी दूर कर रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी जरूरी सामग्री स्थानीय स्तर पर विद्युत भंडार केंद्र व कार्यशाला में पहले से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। ताकि जरूरत पड़ने पर बिजली की गड़बड़ी दूर करने में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के तत्काल निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की हिदायत दी कि जन प्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं के फोन काल को हर हाल में रिसीव करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने आगाह कि फोन नहीं उठाए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति की दैनिक स्थिति का जायजा लें तथा रात्रि में भी टीम बनाकर गश्त करें। उन्होंने उपभोक्ताओं को गलत बिल न भेजा जाय, इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें