फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हत्या के बाद से लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा। शनिवार को भी जिले में जगह-जगह लोगों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर के केबी कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका। मुसफ्फरगंज स्थित कालेज के मुख्यद्वार से छात्र-छात्राओं त्रिमोहानी तक पदयात्रा निकाली। इसमें शुभम, रमेश, जगदीश्, सीमा व अन्य थे।
सीखड़ के आजाद चौक खैरा चौराहे पर लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रमोद पांडेय, रामबालक त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय, पारसनाथ सिंह, आशीष पाठक रहे। ड्रमंडगंज बाजार में विरोध मार्च निकालकर भाजपा नेताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया।इसमें श्याम बहादुर सिंह, ज्ञानेश्वर दुबे, मिथिलेश सिंह, ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सोनू सिंह, पिंटू केसरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें