फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आतंकी हमले का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर तरफ गुस्सा और गम का माहौल दिख रहा है। बुधवार को जिले में लोग सड़कों पर उतर आए। कहीं, आतंकवाद का पुतला फूंका गया तो कहीं मोमबत्ती जलाकर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

चिनियहवा इनारा चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। निवर्तमान जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि कश्मीर में जिस प्रकार धर्म पूछकर गोली मारी गई, उससे स्पष्ट है कि पूरी दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद गंभीर समस्या बन गया है।
इस दौरान सुनील सिंह, अंशु साहू, पवन मालवीय, बालाजी, सुधीर गुप्ता आदि थे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास विकास काॅलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य छोटे खान, सुधाकर, शशि भूषण दुबे कंचनीय, राजधार दुबे, रमेश प्रजापति पप्पू, संतोष यादव, अशोक कुमार गुप्ता आदि थे।
नगर पालिका कार्यालय के कार्यालय में दो मिनट का मौन रख दिवगंत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि आतंकियों की करतूत से पूरा देश गुस्से में है। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, कर अधीक्षक सरदेंदु सिंह, विनोद गुप्ता, राजित यादव, संजय पटेल, अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विंध्याचल में नगर विधायक के शिविर कार्यालय पर राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा राधा मोहन दास अग्रवाल के नेतृत्व में मृतकों को श्रद्धाजलि अर्पित की गई। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि यह हृदयविदारक घटना है।
मुझे विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री आतंकियों पर कठोर कार्रवाई करेंगे। इस दौरान भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, उमेश सिंह, उमेश तिवारी, राहुल जैन आदि थे।
सपा के जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक कैंडल मार्च भी निकाला गया। इसके बाद मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई दी। इसमें जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, मेवालाल प्रजापति, अंकुर यादव, प्रिंस राव, विनोद सिंह, रंजीत फौजी, अहमद नवाज आदि शामिल थे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिमंडल के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें