फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के विचारों को लोगों ने सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के विजन के तहत शनिवार को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित पानी समिति के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री का सीधा संवाद लोगों ने सुना। प्रधानमंत्री ने लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

यह प्रसारण जिले के 350 कामन सर्विस केंद्रों से ग्रामीणों को दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा आम जनमानस की पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए योजनाएं चलाई जाने की बात कही गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए चर्चा किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंदे पानी की वजह से अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं, जिसको दूर करना ही होगा। साथ ही प्रधानमंत्री ने पानी समिति के सदस्यों से भी चर्चा की। कोरोना महामारी के समय जनता की सहयोग के लिए आगे आने वाले समाजसेवियों की सराहना की। कहा कि प्रत्येक घर में पानी की टोटी लगाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें