फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा के पास मंगलवार को देर रात ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। उसके हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर पर पर फोन कर पुलिस ने परिजनाें को सूचना दी।
विज्ञापन

कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि मंगलवार को देर रात दो बजे के करीब बरौधा के पास एक यात्री के ट्रेन से गिरने के बारे में सूचना मिली। बरौधा चौकी प्रभारी राम बहादुर राय मौके पर गए। तब तक यात्री की मौत हो चुकी थी। उसके हाथ पर लिखे मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया गया। फोन उठाने वाली लड़की ने बताया कि उसके पिता बांके बिहारी (60) निवासी वृंदावन हैं। परिजन आ रहे हैं। शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें