नगर के नारघाट स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल परिसर में विश्व अर्थ डे मनाया गया।
धरती माता के जन्मदिन के अवसर पर बच्चे तमाम पेड़-पौधाें की वेशभूषा में नजर आ रहे थे।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चाें ने अपनी कविताआें, पेंटिंग, ड्रामा आदि के माध्यम से पेड़-पौधों की पीड़ा व उनकी व्यथा को प्रस्तुत कर लोगाें को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
बच्चों ने पेड़ों की अधिक कटाई के बाद जंगलाें को समाप्त होने से जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को ड्रामा, कविता व पेंटिंग के माध्यम से बखूबी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे ही हमारी प्राणवायु हैं, इनके अभाव में जीवन नहीं जिया जा सकता है।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हंसा वर्मा ने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और पेड़ाें की अनावश्यक कटाई पर चिंता व्यक्त किया।