फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाइवे पर शनिवार को सुबह हरिहरपुर गांव के पास हर घर जल मिशन योजना की पाइप लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो जाने से सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में उस पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी चालक विनोद (29) पुत्र कल्लू ट्रैक्टर ट्राली पर पेयजल आपूर्ति की पाइप लादकर मठना की तरफ जा रहे थे। कंचनपुर स्टेट हाईवे पर हरिहरपुर गांव के पास संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सक ने समीरू (26) पुत्र मुस्तकीम निवासी चिरागी तल्ला थाना रानीताला मुर्शिदाबाद बंगाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल महरूम (22) पुत्र सकीम, हबीब शेख (29) पुत्र समशुल हाजी निवासी फूलपुर थाना रानीताला मुर्शिदाबाद बंगाल और ट्रैक्टर चालक विनोद को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां तीनों की गंभीर होते देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रैक्टर चालक विनोद की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समीरू के मामा अतारुल शेख ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें