फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर हनुमान जी का हुआ भव्य शृंगार, उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार का दिन होने के कारण भव्य शृंगार के बाद भगवान महावीर के दर्शन को काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जगह-जगह हनुमान चालीसा पाठ किया गया। साथ ही श्रीरामचरित मानस व सुंदर पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वासलीगंज स्थित संकट मोचन मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, इत्र आदि से लेपकर पंचामित से स्नान कराया गया। विभिन्न प्रकार के फूलों से हुए भव्य शृृंगार के बाद मोतीचूर व बेसन के लड्डू तथा फल आदि भोग लगाया गया। जन्मोत्सव पर ढोल और नगाड़े के साथ विशेष शोभा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान अंकित तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी, विभव उपाध्याय, शंकरलाल, विभु तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह दूधनाथ चुंगी स्थित श्री बाला जी महाराज मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मिड नाइट जागरण ग्रूप के गायक कलाकारों की ओर से सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया। भव्य शृृंगार व भंडारे में मंदिर में सेविका कृष्णा दीदी, कृष्णा कसेरा, प्रभु चौरसिया, बंटी, कृष्णानंद, दीपु सिंह आदि मौजूद रहे। सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल परिसर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी का शृृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें