फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद मिला एक संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को दो दिन के बाद कोरोना का एक संक्रमित मिला है। इस समय एक्टिव केस आठ है। होम आईसोलेशन में चार मरीज है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 32 है। अब तक 10 हजार 910 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 114 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। चार लोग होम आईसोलेशन में है। चार दूसरे जिले में भर्ती है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो हजार 592 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक संक्रमित मिला है। जिले में अब तक सात लाख 34 हजार 350 का सैंपल लिया जा चुका है। सात लाख 30 हजार 193 की रिपोर्ट आई है। चार हजार 157 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 48 हजार 538 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय पांच हाट स्पाट है। चार ग्रामीण और एक शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें