फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पाॅलिथीन के कचरे से हर 30 सेकंड में एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया ब्लाॅक के बेलन बरौंधा में रविवार को पॉलिथीन कचरा मुक्त अभियान चलाया गया। इसमें ग्राम प्रधान, सचिव और सफाई कर्मचारियों के साथ डीपीआरओ ने गलियों, सड़क के किनारे से प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा किया। इसके बाद कूड़ा निस्पादन केंद्र पर भेजा गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से अभियान को जनांदोलन का रूप देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पाॅलिथीन के कचरे से हर 30 सेकेंड में एक मौत होती है। इस कचरे को खाने से लाखों मवेशी असमय मर जाते है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक खाने से समुद्री जीवों की प्रजनन क्षमता घट रही है।
डीपीआरओ ने बताया कि हर साल 35.3 करोड़ टन प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा हो रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रतिदिन कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शे का संचालन और समय पर कचरे की उठान का निर्देश दिया। उन्होंने बरौंधा बाजार के लोगों से सफाई अभियान में सहयोगी बनने का अनुरोध किया। इस दौरान ग्राम प्रधान गुलाब कली, गोपाल कोल, ग्राम विकास अधिकारी आशीष यादव, झल्लर प्रसाद, इलियास खान, लल्लू शर्मा, अमरनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें