फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आश्वासन पर भाकियू का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन की ओर से टोल प्लाजा के खिलाफ चल रहा धरना सोमवार को देर रात अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह ने बताया कि सोमवार को दिन में वाराणसी - शक्तिनगर मार्ग पर वनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित टोल प्लाजा को हटाए जाने अथवा 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले क्षेत्रीय किसानों एवं अन्य लोगों के चार पहिया वाहनों का निशुल्क पास बनाने तथा टोल प्लाजा पर होने वाले रिचार्ज को एक माह का किए जाने की मांग को लेकर पंचायत चल रही थी। पंचायत में उपस्थित उप जिलाधिकारी चुनार नीरज कुमार पटेल, टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर नीरज चौधरी, मैनेजर अंबरीश सिंह की उपस्थिति में पंचायत में कोई निर्णय नहीं हो पाया। इसके बाद उप जिलाधिकारी के निर्देशन में भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलने मिर्जापुर गया था। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की तरफ से यूनियन के प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह ने अपनी मांगों से जिलाधिकारी को अगवत कराया। किसान नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने तत्काल अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी से मोबाइल से बात की और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि हम आपकी समस्त मांगों से शासन को तत्काल अवगत करा रहे हैं। आप लोग थोड़ा वक्त दीजिए, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद देर रात भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा और वहां मौजूद किसानों को सारी बातों से अवगत कराते हुए धरना को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया । भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं निकलने पर बाद में फिर आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह के अलावा सिद्धनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह, जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय, किसान नेता नंद लाल भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीराम केसरी, शशिकांत कुशवाहा, सचिव वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें