विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह सड़क पार कर रही वृद्धा बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र निवासी सिंधोरा (60) बृहस्पतिवार को सुबह अपने घर के पास सड़क पार कर रही थीं। उनकी बहू ने अकेले सड़क पार करने से मना किया, परंतु वे नहीं रुकीं। सड़क पार करते समय वृद्धा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। परिजन एंबुलेंस से वृद्धा को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।