सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया घाट पर बुधवार की शाम को गंगा स्नान करते समय एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
कछवां थाना क्षेत्र के छितकरपुर गांव निवासी फेकू (70) चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया घाट पर बुधवार की शाम को चार बजे स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय डूबने लगे। वृद्ध को डूबता देखकर मौके पर मौजूद मछुआरों ने गंगा में कूदकर बचाने का प्रयास किया, पर विफल रहे। सूचना पर चौकी प्रभारी अदलपुरा जयदीप सिंह ने गोताखारों की मदद से शव को निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।