फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से घायल परिचारक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर स्थित महोगढ़ी हनुमान मंदिर के पास बृहस्पतिवार की देर रात बोलेरो से धक्का लगने के कारण गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने साइकिल सवार को धक्का मारने वाली बोलेरो को चालक समेत हिरासत में ले लिया है।
चंद्रगढ़ मुड़ेल निवासी गुलाब (55) बृहस्पतिवार की रात ड्रमंडगंज से साइकिल से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में महोगढ़ी हनुमान मंदिर में रुककर दर्शन पूजन करने के बाद गुलाब साइकिल पर सवार होकर अपने घर की ओर जाने लगे। उसी दौरान अचानक आई एक बोलेरो ने उनको धक्का मार दिया। बोलेरो से धक्का लगने के बाद गुलाब सड़क पर गिर गए।
सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक सूचना पाकर गुलाब के परिजन भी मौके पर पहुंच गये । पुलिस ने परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल गुलाब को अस्पताल भेजवाया, लेकिन प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही गुलाब ने दम तोड़ दिया । गुलाब जयदुर्गा इंटरमीडिएट कालेज ड्रमंडगंज में परिचारक के पद पर तैनात थे। गुरुवार की शाम सात बजे गुलाब स्कूल के गेट का ताला बंद कर साइकिल से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

घर वापसी करते समय गुलाब महोगढ़ी हनुमान मंदिर में रोजाना दर्शन को जाते थे। गुलाब की तीन पुत्रियां और दो पुत्र है। उन्होेंने अपनी तीन बेटियों और एक बेटे की शादी कर दी थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद मृतक गुलाब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें