नगर के जंगीरोड स्थित एक होटल में समूह की महिलओं को कैटरिंग का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक, स्रो
- जंगीरोड के एक होटल में कैटरिंग का दिया गया प्रशिक्षण
मिर्जापुर। समूह से समृद्धि की ओर कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर के जंगीरोड स्थित होटल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कैटरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। कहा गया कि कैटरिंंग में महिलाओं के लिए बड़े अवसर हैं। इससे वे अपनी आजीविका सरल तरीके से कमा सकती हैं।
डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने बताया कि सीडीओ विशाल कुमार के नेतृत्व मेंं जिले में समूह की महिलाओं की ओर से स्वरोजगार के क्षेत्र में नित नए नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में 10 समूह से जुड़ी महिलाओं को कैटरिंग कार्य के लिए को प्रशिक्षित प्रशिक्षक की ओर से ट्रेनिंग दी गई। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद समूह की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से वित्तीय सहायता दी जाएगी। इससे दीदियां शहर कस्बों में कैटरिंग का कार्य कर स्वरोजगार स्थापित कर रही हैं। परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से समूह की महिलाओं को रोजगार के अन्य अवसर प्राप्त होंगे।