फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालु को कार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के ध्यानार्थ
विज्ञापन

जिगना, मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार लवकुश पांडेय (65) को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हाइसे में बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस से पीएचसी विजयपुर सर्रोई पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के भटौती गांव निवासी लवकुश शनिवार को बाइक से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद घर लौट रहे थे कि जिगना ओवरब्रिज के पास शनिवार दोपहर बाद पौने दो बजे पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मांडा रोड की ओर भाग गया। घायलावस्था में पड़े लवकुश को स्थानीय लोगों ने उठाकर एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया। पीएचसी विजयपुर सर्रोई के डॉ. रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि लवकुश प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें