फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर पालिका भी बुलडोजर चलाने की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड से हटा लें अतिक्रमण नहीं तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ध्वनि विस्तारक यंत्र से अतिक्रमण हटाने की हुई अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। अब नगर पालिका परिषद मिर्जापुर भी अतिक्रमण हटाने की तैयारी है। शुक्रवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र से नगर पालिका के कर्मचारियों ने लोगों से कहा कि वे अपना सामान सड़क से स्वयं हटा लें। यदि कोई अतिक्रमण है तो उसे भी हटा लें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घोषणा के दौरान कुछ दुकानदारों ने अपने सामान फुटपाथ से हटा लिए लेकिन बहुत ऐसे रहे जो टीम के जाने के बाद वैसे ही कब्जा जमाए रहे। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने भी बैठक कर व्यापारियों से अपील की थी कि वे अपना सामान दुकान के बाहर न रखें। नगर पालिका की टीम सुबह दस बजे दल बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निकली और लोगों से अतिक्रमण हटाने के लिए अपील करती रही। टीम ने शुक्लहा, रामबाग, स्टेशन रोड, कचहरी, संकटमोचन होते हुए वासलीगंज तक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। बताया कि सड़क पर अतिक्रमण से लोगों को दिक्कत होती है। ऐसे में आपका दायित्व है कि सड़क पर कब्जा न करें। यदि दोबारा कोई अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो कठोर कार्रवाई होगी। वहीं सामान भी जब्त कर लिए जाएंगे। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम संजय सिंह, डीसी हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान 23 मई से चलाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सड़क के अतिक्रमण कर्ताओं पर लगेगा गुंडा एक्ट
लालगंज। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोतवाली में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि फोरलेन बाजार में सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण कर्ताओं के खिलाफ गुंडा एक्ट और रासुका लगेगा। ऐसे में अतिक्रमणकर्ताओं को दो दिन का मौका दिया जाता है और वे सार्वजनिक स्थान से अपने अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने कहा कि अंडरपास रोड पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया गया तो गुंडा एक्ट में कार्रवाई होगी। प्रभारी निरीक्षक रामनारायण पासी ने कहा कि यातायात के नियम जीवन सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं और दोपहिया वाहन चालक हेलमेट के बिना पाए गए तो उनका वाहन सीज कर दिया जाएगा। बैठक में एस आई रामप्रताप यादव, हफीज अहमद,राजनरायन पाल, विजय गुप्ता, रहीस अहमद, रमेश सिंह, बल्ले, पिंटू गुप्ता, संतोष यादव, रविराज सिंह, संतोष यादव, जंगाली आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें