किसान सहकारी समिति सोनपुर में बोरे की कमी का दंश झेल रहे हैं। इसके चलते उनके धान की खरीद नहीं हो पा रही है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए मारे मारे फिर रहे हैं।
इस समस्या को लेकर किसान कई दिनों से परेशान हैं। विकासखंड राजगढ़ के अंतर्गत स्थित सरकारी समिति सोनपुर में कई दिनों से बोरे की कमी के चलते किसानों के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों का आरोप है कि धान क्रय केंद्र प्रभारी भी कई दिनों से केंद्र पर नहीं आ रहे हैं। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।