थाना क्षेत्र के बड़भुइली गांव निवासी महिला के खाते से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर तीस हजार रुपया उड़ाया। पीड़िता को इस घटना की जानकारी जब हुई जब वो रुपया निकालने के लिए बैंक पहुंची।
पीड़ित महिला बुद्धन पत्नी स्व. सुरेश पटेल बड़भुइली गांव की रहने वाली है। इब्राहिमपुर स्थित बैंक ऑफ बडा़ैदा की शाखा में उसका खाता है। साइबर अपराधियों ने ठगी का उसके खाते से तीस हजार रुपया निकाल लिया। सोमवार को बुुद्धन रुपया निकालने के लिए बैंक पहुंची, इस दौरान बैंक कर्मचारी ने बताया कि उसके खाते में रुपया नहीं है। खाते से रुपया गायब होने की सूचना मिलते ही महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि कई लोगों के खाते से रुपया निकल गया है, इस पर वह अपने धन को सुरक्षित करने के लिए बैंक से रुपया निकालने के लिए गई थी। लेकिन वही हुआ जिसका उसे डर था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को साइबर सेल को सौंपा है।