मिर्जापुर। जिले में बुधवार को लगातार 12वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले 49 दिन पर एक संक्रमित मिला था। बुधवार को टीकाकरण कैंप में 8808 लोगों को टीका लगाया गया।
जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। पिछले 112 दिनों की बात करें तो सिर्फ आठ संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 42 है। अब तक 10 हजार 925 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को 1799 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक नौ लाख 97 हजार 388 का सैंपल लिया जा चुका है। नौ लाख 96 हजार 889 की रिपोर्ट आई है। 499 की रिपोर्ट आनी बाकी है।