बीमार नवजात को लेकर पिता जिला महिला अस्पताल में बने 110 बेड एमसीएच विंग के साथ ही मंडलीय अस्पताल का चक्कर लगाता रहा, पर कहीं उसको उपचार नहीं मिला। उपचार के अभाव में जिला महिला अस्पताल में सोमवार की रात नवजात ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद नवजात की मौत से आक्त्रसेशित परिजनों ने तोड़फोड़ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
लालगंज थाना क्षेत्र के राही गांव निवासी सनी शर्मा सोमवार की शाम को अपने पांच माह के नवजात पुत्र के बीमार होने पर लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। पिता का आरोप है कि वहां से रेफर किए जाने पर वह शाम सात बजे अपने पुत्र को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा। वहां अस्पताल कर्मचारियों ने उसे 100 बेड एमसीएच विंग में भेजा। जहां पर गेट पर खड़े गार्ड ने डॉक्टर ना होने की बात कह कर उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि नवजात बच्चों के उपचार की सुविधा महिला अस्पताल में है। इसके बाद पिता बच्चे को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा। देर रात नौ बजे तक उपचार के लिए भटकता रहा । इस दौरान नवजात की मौत हो गई मौत होने पर आक्त्रसेशित परिजनों ने जिला महिला अस्पताल में तोड़फोड़ किया। सूचना पर पहुंची अस्पताल चौकी पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ।