फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: नहर पर लावारिस मिली नवजात बच्ची, पुलिस ले गई अस्पताल

Wed, 31 Mar 2021 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेवर गांव सभा स्थित मुख्य घाघर नहर पर बुधवार की सुबह एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को कब्जे में ले लिया। अस्पताल में दाखिल कराने के बाद चाइल्ड लाइन को जानकारी दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, किलकारी सुनकर टहलने निकले ग्रामीण की नजर बालिका पर पड़ गई। अबोध बालिका मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैलने लगी। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर पुलिस ने बच्ची को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें