फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले चुनार मुंसफ न्यायालय की वापसी को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्य कचहरी का चक्रमण करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। चुनार मुंसफ न्यायालय को लेकर अधिवक्ता कई दिनों से न्यायिक कार्य से विरत रहकर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान उनके बैठकों में जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दे चुके हैं। मंगलवार को भी अधिवक्ता कचहरी का चक्रमण करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। धरने दिया। बार के अध्यक्ष प्रकाशनाथ उपाध्याय ने कहा कि चुनार में विवादित भूमि पर न्यायालय का निर्माण कार्य रोक कर तत्कालीन एसडीएम पर कार्रवाई की जाए। शासन को सही रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद बार सभागार में बैठक हुई। बैठक में बार के 31 मार्च को भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर आंदोलन जारी रखने का फैसला किया गया। बैठक में सचिव पंज श्रीवास्तव, सुरेश कुमार त्रिपाठी, बिहारी प्रसाद सिंह, गंगा प्रसाद यादव, बैकुंठ नाथ त्रिपाठी, सत्य प्रकाश गुप्ता, शिवानंद गिरि, अभिषेक दुबे, शिव नरेश सिंह, राम नरेश यादव, गोविंद शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद दुबे, राम अनुज मिश्रा, नवनीत शुक्ला, अभिषेक शर्मा, रजतसिंह ,बृजेश दुबे, भारत भूषण, जटा धर द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें