फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पड़ोसी ने रिश्तेदारों के बुलाकर किया हमला, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-विंध्याचल के ग्राम पंचायत विजयपुर के हरिपुर गांव का मामला
विज्ञापन

- आरोपियों का एक बाइक व एक मोबाइल छूट गया
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। विंध्याचल के ग्राम पंचायत विजयपुर के हरिपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात को आठ बजे पड़ोसी ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर हमला कर दिया। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी विजयपुर सर्रोई पहुंचाया गया। जहां डॉ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि घायल अंबिका प्रसाद (65), सूरज उर्फ़ सूर्य प्रकाश (30), उर्मिला देवी (45) और जयशंकर (30) को मारपीट में चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

घायल अंबिका प्रसाद ने बताया कि बुधवार को पड़ोसी से विवाद हुआ था। उसी विवाद में पड़ोसी ने रिश्तेदारों को बुलाकर अचानक रात में घर पर लाठी डंडों के साथ आया और हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। महिलाओं से अभद्रता की। मौके पर गैपुरा पुलिस को आते देख आरोपी भागने लगे। आरोपियों का एक बाइक व एक मोबाइल छूट गया। इसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। विंध्याचल के थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें