फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मानक के अनुरूप है टोल प्लाजा...': नंदी ने राज्यमंत्री अनुप्रिया के पत्र का दिया जवाब, जानें- और क्या लिखा

Wed, 17 Jul 2024 07:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: दोनों टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से गुहार लगाई थी। इस पर एनआईआई व प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अनुप्रिया के पत्र का जवाब दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और एनआईआई व प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई व निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पत्र का जवाब देते हुए कहा है कि फत्तेपुर व अहरौरा के टोल प्लाजा मानक के अनुरुप हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर महज 22 किलोमीटर की दूरी पर बने फत्तेपुर व अहरौरा के टोल प्लाजा के बारे में कहा था कि जनता की मांग है कि इनमें से एक को बंद कर दिया जाए। इससे जनता को परेशानी हो रही है।

इसी के साथ ही यह भी कहा था कि यदि समय हो गया हो तो इन मार्ग को टोल फ्री कर दिया जाए। इस पत्र के जवाब में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि दोनों टोल प्लाजा मानक के अनुसार हैं।
विज्ञापन


मार्ग के विकासकर्ता की यह शिकायत थी कि फत्तेपुर टोल प्लाजा से शक्तिनगर जाने वाले वाहन नरायनपुर-जमुई के रास्ते चुनार होते हुए अहरौरा के पहले वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चले जाते हैं।

साथ ही शक्तिनगर से वाराणसी को आने वाले वाहन अहरौरा के बाद चकिया होते हुए चले जाते हैं, जिससे राजस्व की हानि होती है। इसी लीकेज को रोकने के लिए अहरौरा में टोल प्लाजा स्थापित करने की अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि फत्तेपुर या अहरौरा में से किसी एक टोल प्लाजा पर ही वाहनों से टोल शुल्क की वसूली की जाए।

इसलिए अहरौरा टोल प्लाजा पर केवल उन्हीं वाहनों से शुल्क वसूला जाता है जो फत्तेपुर टोल प्लाजा पर टोल का भुगतान नहीं करते हुए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मार्ग के विकासकर्ता के साथ हुए अनुबंध के अनुसार, इस मार्ग का कन्सेशन पीरियड 20 वर्ष का है जो चार फरवरी, 2033 तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें