फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के लिए मांगे गए शिक्षकों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में नियुक्त किए जाने के लिए बोर्ड से कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षकों से उनका विवरण मांगा गया है। इसी के तहत उनका पारिश्रमिक भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रों पर निरीक्षकों को तथा मूल्यांकन केंद्रों पर नियुक्त होने वाले परीक्षकों व अन्य कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। इसे पारदर्शी बनाए जाने के लिए व ऑनलाइन पारिश्रमिक भुगतान के लिए संबंधित को ऑनलाइन यूनिक आइडेंटिटी अथवा ड्यूटी कार्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए उनका शैक्षिक विवरण एवं बैंक विवरण मांगा गया है। कहा गया है कि परिषद की वेबसाइट पर संबंधित प्रधानाचार्य द्वारा विवरण अपलोड या अपडेट कराए जाय। पोर्टल पर शिक्षकों से संबंधित अन्य वांछित सूचनाएं भी संबंधित प्रधानाचार्य को अपलोड कराने के लिए कहा गया है। सूचनाएं अपलोड करते समय विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि शिक्षकों का ही विवरण अपलोड किया जाए। जो शिक्षक दिवंगत हो गए हो अथवा विद्यालय छोड़ चुके हैं। उनके विवरण वेबसाइट से अनिवार्य रूप से हटा दिया जाए। इसके लिए 20 फरवरी की तिथि तय की गई है। इसके बाद अपडेट हुआ डाटा स्वत: जिला विद्यालय निरीक्षक को सत्यापन के लिए स्थानांतरित हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विषय वार ऑनलाइन प्राप्त डाटा का सत्यापन कर परिषद की वेबसाइट पर अपनी पोर्टल से उसे 25 फरवरी तक फाइनल सबमिट कर देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार निर्धारित समय में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें