चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर बाजार स्थित रेलवे लाइन के पास हत्या कर फेंके गए युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। हत्यारों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पत्थर से कूंचा है। पुलिस मंगलवार को कई लोगों से पूछताछ की लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं मिला है।
भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव निवासी सुनील कुमार यादव उर्फ सोनी (23) पुत्र अशोक यादव बचपन से ही चील्ह थाना क्षेत्र के नएपुर तिलठी गांव स्थित अपने मामा अरविंद यादव के यहां बचपन से ही रह रहा था। रविवार की रात को आठ बजे वह मामा के घर पर खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह कुछ दूर मेन रोड पर बने मकान पर सोने चला गया था। उसका शव सोमवार की सुबह पुरजागिर बाजार स्थित मथुरा ला कालेज के पास पुराने रेलवे लाइन पर हत्या कर फेंका हुआ मिला। एसओ अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में पुलिस ने सोमवार को एक महिला और युवक के बाद मंगलवार को भी कई लोगों से पूछताछ की।