मुंबई में ऑनलाइन जुआ संचालित करने और साढ़े छह करोड़ के घोटाले के मामले में मिर्जापुर के एक युवक का नाम आया है। पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस सोमवार को मिर्जापुर पहुंची। जिले के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं है, पर उसके खाते का उपयोग पैसा मंगाने के लिए किया गया है।
शहर कोतवाली पुलिस की मदद से युवक को बुलाकर पूछताछ की और उसे मुंबई बुलाया है। मुंबई में कुछ लोग एप के माध्यम से जुए का संचालन करते हैं। एप के जरिये जुए में धन लगाते हैं। धन इकट्ठा होने पर उसे लोन पर देते हैं। मामले में मुंबई में साढ़े छह करोड़ के घोटाले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये धन मिर्जापुर निवासी एक युवक के खाते में आया था। युवक भी मुंबई जाता रहता है और एप संचालन करने वालों से जुड़ा है। युवक चील्ह थाना क्षेत्र का निवासी है। वह शहर कोतवाली क्षेत्र में रहता है। मुंबई पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए युवक को बुलाया था, पर वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद तीन सदस्यीय मुंबई पुलिस की टीम मिर्जापुर आई। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा नेे बताया कि मुंबई में साढ़े छह करोड़ के घोटाले का मुकदमा दर्ज हुआ है। उसी सिलसिले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस आई ह्रै।