फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी का अपहरण कर भाग रहे पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। सोनभद्र से मां व पुत्री का अपहरण कर भाग रहे मध्य प्रदेश हनुमाना निवासी स्कार्पियों सवार पांच लोगों को मड़िहान पुलिस ने दीपनगर चौराहे के पास से घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। स्कार्पियों सवार स्वेच्छा से नर्तकियों को ले जाने की बात कह रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई बातें निकल कर सामने आ रही है। पड़ताल कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हनुमना निवासी एक किशोरी सोमवार की रात अचानक गायब हो गई। रात में उसने सोनभद्र के ओबरा निवासी अपनी सहेली से बात किया था। छानबीन में लापता किशोरी के परिवार को जानकारी मिली कि वह सोनभद्र ओबरा में है। इसके बाद पांच लोग स्कार्पियों से ओबरा पहुंचे। वहां पर लापता किशोरी नहीं मिली। आरोप है कि स्कार्पियों सवार उसकी सहेली और मां को जबरदस्ती स्कार्पियों में बैठा कर ले जाने लगे। इस पर लड़की के भाई ने अपने परिचित चौकीदार को अपहरण की सूचना दिया। चौकीदार ने मड़िहान पुलिस को सूचना दिया। मड़िहान पुलिस ने पटेहरा के पास स्कार्पियों सवार को रोकने का प्रयास किया तो सभी गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस ने घेरेबंदी कर दीपनगर के पास से स्कार्पियो सवारों को पकड़ कर थाने ले आई। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश से लापता किशोरी सोनभद्र के ओबरा निवासी लड़की के साथ आर्केष्ट्रा में डांस करती थी। किशोरी कटरा कोतवाली के बथुआ निवासी किसी युवक के साथ भागी है। परिजन उसकी सहेली के यहां पूछताछ के लिए आए थे। उनका कहना है कि वे मां-पुत्री को स्वेच्छा से ले जा रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें