फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से दुर्व्यवहार पर एक एसआई निलंबित, दूसरे लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनता से दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को विंध्याचल थाने पर तैनात एक उप निरीक्षक को निलंबित करने के साथ ही जिगना थाने पर तैनात एक उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। विंध्याचल थाने में तैनात उप निरीक्षक ने थाने पर आए फरियादी और जिगना थाने पर तैनात उप निरीक्षक ने एक भाजपा नेता के साथ दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के में जमीन विवाद मामले में दरोगा पर कब्जा कराने का आरोप लगा था। क्षेत्र के भाजपा नेता ने दरोगा से जमीन कब्जे के मामले के बारे में पूछा तो उप निरीक्षक रामसूरत यादव ने भाजपा नेता के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसकी शिकायत भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक से की। मामले में एसपी ने उप निरीक्षक रामसूरत को लाइन हाजिर कर दिया।
इसी तरह से विंध्याचल कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक बड़े लाल यादव थाने पर आने वाले फरियादियों से अमर्यादित भाषा में बात करते थे। मामले में लोगों ने एसपी से एसआई बड़ेलाल यादव की शिकायत की। मामले में एसपी ने एसआई बड़ेलाल को निलंबित कर दिया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों एसआई की शिकायत मिली थी। दोनों जनता से अमर्यादित भाषा में बात कर रहे थे। इस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें